पूर्व सीएम मांझी का कल झारखंड दौरा, गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में करेंगे चुनावी सभाएं
सिटी पोस्ट लाइवः बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी कल झारखंड दौरे पर होंगे। वे झारखंड में राजद के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार और चुनावी सभाएं करेंगे। झारखंड में कल पूर्व सीएम मांझी की चार जगहों पर सभाएं होनी है। वे झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में चुनावी सभाएं करेंगे और राजद के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगंेगे। आज झारंखड के रांची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रोड शो किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को रांची पहुंचे।
यहां उन्होंने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बिरसा मुंडा चैक तक रोड शो किया। इस दौरान मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगते रहे। इसके बाद मोदी रात्रि विश्राम के लिए राजभवन पहुंचे। रोड शो के दौरान मोदी के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास, रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, झारखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय सहित अन्य नेता व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान खुली जीप में खड़े होकर मोदी सड़क किनारे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
Comments are closed.