पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा के साथ कल रामगढ़ पहुंचेंगे
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपनी बदलाव यात्रा के साथ बुधवार को रामगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे छावनी परिषद के ग्राउंड में आम जनता को संबोधित करेंगे और झारखंड में लाने वाले बदलावों से अवगत कराएंगे। मंगलवार को झामुमो के कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बदलाव यात्रा की तैयारी को लेकर 9 सितम्बर को जिले के सभी प्रखण्डों का तूफानी दौरा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में झामुमो के केन्द्रीय महासचिव फागू बेसरा, जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू, जिला सचिव विनोद महतो, जिला कोषाध्यक्ष मो आलम, केन्द्रीय सदस्य राजकुमार महतो, महेन्द्र मुण्डा, महेश ठाकुर, मधु साव, शिव कुमार करमाली, चित्रगुप्त महतो, मो खुर्शिद आलम, योगेश्वर सिंह भोक्ता, सागीर हुसैन, बालेश्वर महतो, संतोष प्रसाद, गुलाम नबी, मोगलचन्द्र पटेल, गीता विश्वास, पिंकी बेसरा, गीता देवी, बीणा देवी, सुनील शर्मा, नरेन्द्र रवि, अभिषेक रवि शामिल थे। 11 सितम्बर को बदलाव यात्रा में जाने के लिए माण्डू, सांडी, दिगवार, सेवटा, मरार, चुम्बा, मनुआ और हेसला के लोग छावनी परिषद मैदान पहुंचेंगे। पतरातु प्रखण्ड के सभी लोग सुभाष चौक में जमा होकर एकसाथ छावनी परिषद मैदान कूच करेंगे। विनोद किस्कु ने कहा कि हेमन्त सोरेन की बदलाव यात्रा में जिले से लगभग 10 हजार लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल छावनी परिषद मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल एवं स्टेज बनाया गया है। पूरे रामगढ़ शहर को झंडे एवं बैनर से सजा दिया गया है। ये बदलाव यात्रा ऐतिहासिक होगी और जन विरोधी रघुवर दास की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
Comments are closed.