City Post Live
NEWS 24x7

महात्मा गांधी के अपमान को लेकर भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर’

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

महात्मा गांधी के अपमान को लेकर भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर’

सिटी पोस्ट लाइवः भोजपुरी गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान के मामले में भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल एक भोजपुरी गाने में महात्मा गांधी के साथ अश्लील शब्दों को जोड़कर गाना गया है और जाहिर तौर पर यह राष्ट्रपिता का अपमान है। भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका पर इस गाने को गाने का आरोप है हांलाकि सिटी पोस्ट लाइव इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि यह गाना प्रियंका सिंह अंतरा ने गाया है या नहीं लेकिन यू-टयूब’ पर यह गाना प्रियंका सिंह अंतरा के नाम से हीं प्रसारित किया गया है।

भोजपुरी गाने में महात्मा गांधी के अपमान को लेकर बवाल बढ़ गयी है। जन आधिकार पार्टी लोकतांत्रिक युवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। रजनीश तिवारी ने कहा कि एक गाना जो भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका द्वारा गाया गया है जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी की गयी है, गाने में ‘गांधी जी बाड़े चोली में’ जैसे अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.