City Post Live
NEWS 24x7

होली के रंग पर चुनावी रंग हावी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

होली के रंग पर चुनावी रंग हावी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक विभिन्न दलों के नेताओं का होली का रंग इस बार फीका पड़ गया है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और महागठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस के नेताओं में उम्मीदवारी को लेकर जंग छिड़ी हुई है। इन दोनों ही दलों के अंदर पार्टी टिकट के लिये शह-मात का खेल चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस में हर सीट पर कई दावेदार हैं। इस बार किसको मौका मिलेगा और किसका पत्ता कटेगा, इसको लेकर नेता व टिकटार्थी उधेड़बुन में हैं। भाजपा के कुछ वर्तमान सांसदों को अपना टिकट कटने का डर सता रहा है। भाजपा गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पांच बार के सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय का टिकट पहले ही काट चुकी है। भाजपा ने गिरिडीह सीट सहयोगी दल आजसू के लिये छोड़ दी है। पार्टी कई सीटों पर नये चेहरे की तलाश कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इनमें रांची, चतरा और पलामू शामिल है। सूत्रों का कहना है कि विपक्षी महागठबंधन के मद्देनजर पार्टी इस वार कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। इसलिये सीट जिताउ उम्मीदवार पर ही दांव लगाने की बात चल रही है। यही वजह है कि उम्मीदवारों के चयन में विलम्ब हो रहा है। टिकट के दावेदार भाजपा के कई नेता अभी दिल्ली में जमें हुये हैं। सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अब होली के बाद होगी। कांग्रेस के टिकट के भी कई दावेदार दिल्ली में लॉबिंग में लगे हुये हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले मौजूदा सांसदों के साथ-साथ टिकट के प्रबल दावेदारों के भाग दौड़ के कारण होली का रंग नहीं चढ़ पा रहा है। 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.