लोकतंत्र के महापर्व का उल्लासः शादी के दिन गुड़िया ने डाला वोट
सिटी पोस्ट लाइवः लोकतंत्र के महापर्व में आम और खास सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव का पांच चरण समाप्त हो चुका है और छठे चरण के तहत आज देशभर में कई सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। बिहार में भी 8 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस दौरान लोकतंत्र के इस महापर्व की एक खूबसूरत तस्वीर महाराजगंज से सामने आयी है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 260 पर शादी के दिन मतदान करने पहुंची गुड़िया।
गुड़िया की आज हीं शादी होनी है और वो शादी के तमाम विधि-विधान को छोड़कर वोट देने पहुंची थी। भागवतपुर गांव के निवासी उमेश सिंह की पुत्री गुड़िया ने अपनी शादी के दिन पहली बाद देश के लिए मतदान किया। उसने कहा कि अच्छा लगा, एक तरफ आज मुझे नया जीवन साथी मिलने वाला है तो दूसरी तरफ मेरे वोट से देश के लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।
Comments are closed.