City Post Live
NEWS 24x7

चिराग ने कहा- 15 सालों से लोगों को छलने वाले नीतीश के हटने के बाद ही बिहार में विकास संभव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : समस्तीपुर पहुचे चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खूब हमला किया। बिहार में एक ही व्यक्ति सत्ता में लगातार 15 वर्षों से और उसे अपनी आंखों की चिकित्सा के लिए दिल्ली जाना पड़े यह सीएम के अकर्मण्यता और अदूरदर्शिता का द्योतक है। वास्तव में बिहार की स्थिति ऐसी ही है जहां मूल सुविधाओं की दुर्दशा कर दी गई है अपने आपको विकास पुरुष करने वाले नीतीश कुमार ने बिहार को वर्षों पीछे धकेल दिया है। यहां न तो युवाओं के पास रोजगार है न अच्छी चिकित्सा सुविधा है और न अच्छी शिक्षा की व्यवस्था है। 15 वर्षों तक लगातार यहां के युवाओं और आम लोगों को छलने वाले इस नीतीश कुमार के हट जाने के बाद ही बिहार की स्थिति सुदृढ़ हो सकेगी।

बिहार को अन्य राज्यों से उन्नत और समृद्ध बनाने के लिए नीतीश कुमार को गद्दी से उखाड़ फेंकना ही होगा अन्यथा हम हाथ मलते रह जाएंगे और बिहार की दुर्दशा होती रहेगी।उक्त बातें लोजपा नेता चिराग पासवान ने शाहपुर पटोरी के तारा धमौन गांव में कही। वे रोड शो करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचे थे। रोड शो के दौरान उन्हें कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार की खोज में युवावस्था में बिहार के लोग अन्य प्रदेश चले जाते हैं और वे घर पर तभी लौट कर आते हैं जब उनके मां-बाप या तो गंभीर रूप से बीमार होते हैं या उनका निधन हो जाता है। प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा किए ही नहीं गए।

पढ़ाई के लिए यहां के छात्र हजारों की संख्या में अन्य प्रदेशों में जाते हैं। बिहार की स्थिति तो ऐसी हो गई है कि बिहारियों को हेय दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति के लिए 5 वर्षों का समय ही काफी होता है किंतु 15 वर्षों तक लगातार गद्दी से चिपके रहने के बावजूद नीतीश कुमार ने जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इधर हमारे पिता रामविलास पासवान जी की मृत्यु हुई थी और उधर लोग राजनीतिक रोटियां सेकने में मशगूल थे। ऐसे लोगों को बिहार की जनता अब सबक सिखाएगी और उनसे सावधान रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राम वकील पासवान ने की। मौके पर मोरवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अभय कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, शाहनवाज अहमद कैफी, हुलास पांडेय, अजय कुशवाहा, इंजीनियर रवींद्र कुमार सिंह, संजय सिंह सहित काफी संख्या में प्रदेश, जिला तथा प्रखंड के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने किया। लोगों ने अपने नेता चिराग पासवान को तलवार और पाक देकर सम्मानित किया।

समस्तीपुर से नवीन कुमार वर्मा की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.