City Post Live
NEWS 24x7

दिल्ली विधानसभा चुनावः आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 8 फरवरी को वोटिंग

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

दिल्ली विधानसभा चुनावः आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 8 फरवरी को वोटिंग

सिटी पोस्ट लाइवः दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होनी है। यहां सीधा मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच है। दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। बीजेपी ने तो अपने सांसदों और मंत्रियों की पूरी फौज दिल्ली में उतार रखी है। दिल्ली में हर तरफ चुनावी प्रचार का शोर है लेकिन यह शोर आज पूरी तरह थम जाएगा।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ़ रणबीर सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है। मतदान शुरु होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाती है। आज गुरुवार शाम 6 बजे के बाद से कोई भी प्रत्याशी या पार्टी किसी भी तरह की चुनावी रैली, पदयात्रा, टीवी या सोशल मीडिया पर अपना चुनाव प्रचार नहीं कर सकती। इसका उल्लंघन करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए प्रत्याशी पर कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी अपने इलाकों में लोगों के घर जाकर मिल सकते हैं। सीईओ सिंह ने इसबार चुनावी मैदान में अपनी-अपनी किस्मत आजमाने के लिए 672 प्रत्याशी खड़े हैं। 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। लेकिन शाम 6 बजे तक जो वोटर पोलिंग स्टेशन यानी लोकेशन के अंदर आ जाएंगे। उन सभी को वोट डालने के लिए पर्ची दे दी जाएंगी। इसके बाद जब तब उनकी वोट नहीं डल जाती। तब तक उन पोलिंग स्टेशनों पर वोट डलती रहेंगी। लेकिन उन्हीं वोटरों की जो पोलिंग स्टेशनों पर वोटिंग खत्म होने के समय शाम 6 बजे तक या इससे पहले अंदर पहुंच जाना होगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.