फादर अल्फांसो मुद्दे पर जनता को बरगलाने और जांच में बाधा डालने के लिए कांग्रेस माफी मांगे: भाजपा
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि खूंटी जिले के कोचांग रेपकांड के आरोपित फादर अल्फांसो को व्यवहार न्यायालय से दोषी करार दिए जाने के बाद कांग्रेस की असलियत उजागर हो गई है। शाहदेव ने मंगलवार को कहा कि उस समय पूरा कांग्रेस नेतृत्व फादर के समर्थन में उतर आया था और रेपकांड में नामजद होने के बावजूद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर फादर को निर्दोष बताया था। शाहदेव ने कहा कि यह न सिर्फ जांच प्रक्रिया बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में भी बाधा डालने का कार्य था। कोर्ट से आज फादर के दोषी करार दिए जाने के बाद कांग्रेस को इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
Comments are closed.