City Post Live
NEWS 24x7

सीएए के विरोध में बंद का आह्वान भारत की संसदीय व्यवस्था का अपमान : गिलुवा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सीएए के विरोध में बंद का आह्वान भारत की संसदीय व्यवस्था का अपमान : गिलुवा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सीएए विरोधियों द्वारा आज के भारत बंद आह्वान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत की संसदीय व्यवस्था का अपमान है। गिलुवा ने बुधवार को यहां कहा कि ऐसे लोग कांग्रेस पार्टी के इशारे पर खेल रहे हैं। यह बात सभी को मालूम है कि यह कानून नागरिकता लेने का नही, बल्कि नागरिकता देने का कानून है। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास के लिए संकल्पित है परन्तु कांग्रेस पार्टी ने केवल वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया। जात पात और संप्रदाय के आधार पर तुष्टिकरण कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। इस बीच भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने बंद को विफल बताते हुए कहा कि बंद टाँय टाँय फिस्स रहा।

राज्य की जनता सीएए की सच्चाई से पूर्णतः वाकिफ है। यह कानून राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप है, जिसमें  उन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम हिन्दू सिख बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन धर्मावलंबियों के लिए देखा था। मोदी सरकार ने धार्मिक रूप से प्रताड़ित गैर मुस्लिमों के लिए कानून बनाकर संविधान के अनुरूप कार्य किया है। इस कानून में कहीं से भी भारतीय मुसलमानों के लिए दोहरा माप दंड नहीं है। प्रकाश ने प्रदेश की जनता को बंद को विफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.