कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों के लिए अलग से लाएगी बजट: पटोलेे
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: केंद्र में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। भारत कृषि प्रधान देश है। राहुल गांधी ने पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट बनाने की तैयारी की है। यह बात कोयलांचल में आल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले ने कही। वे धनबाद में पत्रकारोंं से बातचीत कर रहे थे। पटोले ने बताया कि वह भाजपा के सांसद थे, लेकिन पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में आये। अमित शाह के जुमलों से देश परेशान है। गुजरात में यूपी व बिहार के लोगों को मारा जा रहा है। कभी वहां की सरकार ने रोकने का प्रयास नहींं किया, जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी है, वहां किसानों का कर्ज माफ किया गया है। पटोले ने कहा कि धनबाद से कांग्रेस उम्मीदवार कीर्ति आजाद की जीत होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा को केवल दो लोग चला रहे हैं। इस जोड़ी ने 2014 के चुनाव में काफी वादे किए थे, लेकिन सारे अधूरे रहे। अब राजीव गांधी पर आरोप लगा रहे हैं। इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। सुबोधकांत ने कहा कि माेेेदी ने जनता को जो सपने दिखाए थे एक भी पूरा नहींं हुआ। गैस का दाम कम नही हुआ, रोजगार नहींं मिला, किसानों की आमदनी नही बढ़ी, काला धन वापस नही आया। ऐसे कई काम हैं, जो अब तक पूरे नहींं हुए। उन्होंने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी ने कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया था और अब मोदी सरकार उसे निजी हाथों में सौंप रही है।
Comments are closed.