City Post Live
NEWS 24x7

दीदी के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हैं हमलेः दीपक प्रकाश

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने प्रतीकात्मक धरना दिया। धरना के माध्यम से कहा कि  बंगाल चुनाव के बाद राजनीतिक हत्या का सिलसिला लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। टीएमसी के गुंडों के द्वारा व ममता बनर्जी के संरक्षण में जिस प्रकार से भाजपा के 17 कार्यकर्ताओं की हत्या, सैकड़ों कार्यकर्ताओं को घायल किया गया, और हजारों लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व कई महिलाओं से दुष्कर्म, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के दुकान लुटे गए यह दुर्भाग्यजनक है। लोकतंत्र में हिंसा का कहीं स्थान नहीं है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में नोआखाली वाली मानसिकता है। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद, विदेशी घुसपैठ के खिलाफ जो बोलते हैं उनके ऊपर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के कार्यकर्ताओं को भी सेल्यूट करना होगा जो फासिस्ट सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बंगाल में जो हालात उत्पन्न हुई है, वह दुखद है। उन्होंने प्रशाशन के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि जिस प्रकार से घटनाएं घट रही हैं प्रशासन मूक दर्शक बनकर बैठी है। टीएमसी के गुंडे लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखते, वे फासिस्ट तरीके से सत्ता पर कमान रखना चाहते हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.