City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा का 28 जनजातीय सीटों में 22 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य : लक्ष्मण गिलुवा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा का 28 जनजातीय सीटों में 22 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य : लक्ष्मण गिलुवा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा ने झारखंड विधानसभा की 28 जनजातीय सीटों में से 22 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने शनिवार को पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में कहा कि यह 22 प्लस सीट जीत कर ही हम 65 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य प्राप्त कर पायेंगे। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पाहन ने की।  गिलुवा ने कहा कि यह लक्ष्य तब प्राप्त होगी, जब जनजाति मोर्चा का नेतृत्व पंचायत स्तर पर मजबूती के साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में जिन्होंने सबसे ज्यादा आदिवासियो की जमीन छीनी, वे ही आदिवासी और उनके ज़मीन की हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। झारखण्ड में झामुमो के सोरेन परिवार और ईसाई मिशनरियों ने आदिवासी की जमीन सबसे ज्यादा छीनी है उन्होंने कहा कि जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता मुखर एवं प्रखर होकर जनता के बीच इस बात को बताए कि जमीन को वास्तव में किसने छीना है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज की धर्म-संस्कृतिसभ्यता को बचाने के लिए जनजाति समाज के युवा नेतृत्व को खड़े और आगे आने की आवश्यकता है। यह तभी संभव है, जब सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। पाहन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से विपक्षी दलों के झूठ को बेनकाब करते हुए ऐतिहासिक मत प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। इसी तरह मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस चुके है। आने वाले दिनो में कुछ संगठन धनबल के दम पर जनजाति समाज को बरगलाने का काम करेंगे इसलिए मोर्चा के कार्यकर्ता को सजग रहने की जरूरत है। बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईकबिन्देश्वर उरां, गंगोत्री कुजूर आदि मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.