City Post Live
NEWS 24x7

सिपाही भर्ती में धांधली के खिलाफ भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने किया पुतला दहन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में धांधली के खिलाफ भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, बिहार पुलिस रिज़ल्ट कॊ रद्द करने की माँग कॊ लेकर किया प्रदर्शन

सिटी पोस्ट लाइव, वजीरगंज : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के रिज़ल्ट में बिहार सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए वजीरगंज के दखिनगाँव बस स्टैण्ड पर शुक्रवार की सुबह, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के बैनर तले मंच के प्रखंड अध्यक्ष सुधाकरण कुमार के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर सरकार विरोधी नारे लगाये। मंच प्रखंड अध्यक्ष सुधाकरण ने बताया कि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के निर्देश पर आज सूबे के सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालय पर बिहार पुलिस भर्ती के रिज़ल्ट में हुए जातीय धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।उन्होंने बताया कि इस बिहार पुलिस सिपाही भर्ती रिज़ल्ट में हुई धांधली की उच्च स्तरीय कमिटी का गठन कर सरकार कॊ अविलम्ब जाँच कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। एवं जाँच नहीँ होने की स्थिति में आगामी 25 जून कॊ पटना में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में सैकडों सदस्य आमरण अनशन करने की चेतावनी बिहार सरकार को दी गई है। इस मौके पर मंच के सदस्य निराला सिंह, चंदन कुमार, रौशन सिंह, कुन्दन कुमार, विकास सिंह, कुणाल सिंह सहित अन्य युवा मौजूद थे।

गया बिहार से राजेश कुमार

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.