City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण के चुनाव को लेकर उम्मीदवार सक्रिय

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण के चुनाव को लेकर उम्मीदवार सक्रिय

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हैं। झारखंड में तीसरे चरण के लिए मतदान 12 दिसम्बर को होना है। भाजपा, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रही हैं। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनावी सभा कर जनता से वादे भी कर रहे हैं। उम्मीदवार देर रात तक क्षेत्र में भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। तीसरे चरण में रांची, कांके, हटिया सहित अन्य सीटों पर मतदान होना है। कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने इसबार निवर्तमान विधायक जीतूचरण राम का टिकट काटकर समरी लाल को उम्मीदवार बनाया है। समरी लाल लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। जबकि गठबंधन के उम्मीदवार और रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा मैदान में हैं। सुरेश बैठा भी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। कांके में इसबार भाजपा और गठबंधन के उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार डॉ जीतूचरण राम ने कांग्रेस के सुरेश राम को हराया था। जीतूचरण राम को एक लाख 15 हजार 702 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के सुरेश राम को 55898 वोट मिले थे। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को 17411 वोट मिले थे। कांके विधानसभा क्षेत्र से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। झारखंड विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में हो रहा हैं। अभीतक दो चरणों में मतदान हुआ है। जबकि तीसरे चरण में 12 दिसम्बर को वोट डाले जायेंगे। मतों की गिनती 23 दिसम्बर को होगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.