City Post Live
NEWS 24x7

राष्ट्र विरोधी तत्व आदिवासी समाज के लोगों को बरगला रहे हैं, उन्हें बेनकाब करेंः धर्मपाल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

राष्ट्र विरोधी तत्व आदिवासी समाज के लोगों को बरगला रहे हैं, उन्हें बेनकाब करेंः धर्मपाल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक बुधवार को रांची के प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य रूप से शामिल प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेवारी बढ़ गई है। विपक्षी दल प्रदेश में जनजाति समाज को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व आदिवासी समाज के लोगों को केंद्र-राज्य सरकार और भाजपा के खिलाफ बरगला रहे हैं। इसलिए जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आदिवासी समाज के बीच जाएं और इन झूठों को बेनकाब करें। प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पहान ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने आदिवासी समाज के लिए कई कार्य किए हैं जिसे जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से मोर्चा के कार्यकर्ता पंचायतों में जाकर विपक्षी दल झामुमो और कांग्रेस की पोल खोंलने का काम करेंगे। साथ ही सरकार के कार्यक्रम और किए गए कार्यों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा। यह जन चौपाल 15 से 25 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के लिए अशोक बड़ाईक और आशेष बारला, उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए बिन्देश्वर उरांव और लखी हेम्ब्रम, कोल्हान प्रमंडल के लिए लखन मार्डी और रीता मुंडा, पलामू प्रमंडल के लिए हरेकृष्ण सिंह और अवधेश सिंह चेरो तथा संथाल परगना प्रमंडल के लिए सुनील सोरेन और बिशु टुडू प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पहान ने की।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.