City Post Live
NEWS 24x7

कृषि सुधार विधेयक मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: सीपी सिंह

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक और पूर्व मंत्री विधायक सीपी सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस सहित यूपीए गठबंधन दलों पर कड़ा हमला बोला। सीपी सिंह मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि सुधार विधेयक पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। सीपी  सिंह ने कहा कि विधेयक के विरोध में कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कृषि सुधार की बात कही परंतु आज वह विरोध कर रही है। 2013 में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस शाषित राज्यों में फल एवम सब्जियों को एपीएमसी एक्ट से बाहर रखेंगे,परंतु आज वे इसी बदलाव का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 वर्षों के शाषण में किसानों को सशक्त करने हेतु कुछ नही किया। कर्ज माफी में भी घोटाला किया। कांग्रेस पास न सोच है न इच्छाशक्ति।

बीजेपी विधायक ने कहा कि मोदी जी ने कृषि और किसानों की उन्नति केलिये ऐतिहासिक कार्य किये है। यूपीए शाषण में कृषि बजट 12 हजार करोड़ था जिसे बढ़ाकर मोदी जी ने 1लाख 34 हजार करोड़ किया।किसान सम्मान निधि में अबतक 92 हजार करोड़ किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर किया गया है। किसानों के लोन केलिये 8लाख करोड़ के स्थान पर 15 लाख करोड़ की व्यवस्था की गई।प्रधानमंत्री किसान मानधन के तहत 60 वर्ष के किसानों केलिये 3000 रुपये प्रति माह पेंशन का प्रावधान किया गया। एमएसपी की बात करें तो 6 वर्षों में यूपीए सरकार से दोगुना 7 लाख करोड़ किसानों को भुगतान किया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.