पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.4 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 22़.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Comments are closed.