City Post Live
NEWS 24x7

इंडिया गेट पर आयोजित कैंडल मार्च में प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

उन्नाव और कठुआ में हुई गैंगरेप की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में गुरुवार रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला| इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई| इस पर प्रियंका नाराज हो गईं और भड़कते हुए कहा, “जो लोग यहां धक्का-मुक्की के लिए आए हैं, वे घर वापस जाएं| कृपया शांति बनाए रखें और खामोशी के साथ चलें| उस मकसद के बारे में सोचें जिसके लिए आप यहां आए हैं| इंडिया गेट पर आयोजित कैंडल मार्च में प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए| वाड्रा ने कहा कि देश में ऐसे बदलाव की जरूरत है जहां महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें| इस मार्च में राहुल गांधी के साथ अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलोत, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, अंबिका सोनी और हारून यूसुफ सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए| मार्च के दौरान राहुल ने कहा, “हम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध, बलात्कार, हिंसा और हत्या की घटनाओं के खिलाफ यहां मौजूद हैं| सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. यह राष्ट्रीय मुद्दा है. राजनीतिक मुद्दा नहीं है|”

Priyanka Gandhi at India Gate

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.