City Post Live
NEWS 24x7

समस्तीपुर : युवक पर चली ताबड़तोड़ गोली, पूरे इलाके में फैली सनसनी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार में एक बार फिर से क्राइम का अपराध बढ़ रहा है. इसी क्रम में खबर समस्तीपुर जिले से सामने आई है. दरअसल, जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा पुल के समीप बरहेता जाने वाली सड़क के किनारे एक युवक की गोली लगी शव को पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान बरहेता निवासी राज किशोर प्रसाद देव उर्फ ललन प्रसाद देव के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है. वहीं, शव के समीप से चार खोखा भी बरामद किया गया.

इसके साथ ही जेब से एक डायरी और एक मोबाइल भी बरामद किया है. जिसमें कई लोगों के नाम पर लाखों रुपये लिखा हुआ है. कल्याणपुर थाना अध्यक्ष परमानंद कर्ण घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बता दें कि, इससे पहले समस्तीपुर जिले में ही गुप्त सूचना पर सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने एसआइटी का गठन कर छापेमारी किया तो घर से 3 कुख्यात अपराधी हथियार, गोली, मोबाइल, लॉक खोने वाला चाभी के साथ गिरफ्तार किया गया है.

                                                                                                                         समस्तीपुर से प्रियांशु कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.