City Post Live
NEWS 24x7

कटिहार : मक्के के खेत से मासूम की लाश हुई बरामद, जांच में जुटी पुलिस

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार में लॉकडाउन का दौरान अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चूका है. इसी क्रम में खबर बिहार के कटिहार जिले से सामने आई है. जहां एक मासूम लड़की का शव दो दिनों के बाद मक्के के खेत से क्षत विक्षत स्थिति में बरामद हुआ. वहीं, मासूम के साथ दरिंदगी की आशंका जताई गयी है. यह घटना जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सेमापुर आजमनगर शंकरगंज गांव की है. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, लड़की 26 मई की शाम घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं घर नहीं लौटी.

स्थानीय लोगों द्वारा उसकी छानबीन की गयी तो उसके शव को बरामद किया गया. उसके शव को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दरिंदो ने दरिंदगी के दौरान मासूम के चेहरे को धारदार हथियार से काटा और उसकी आंख भी निकाल डाली. वहीं, इस घटना के बारे में मासूम के वृद्ध पिता का कहना है कि, उनकी बेटी पशुचारा लाने के लिए बहियार गयी थी. 26 तारीख की देर शाम नहीं लौटने के बाद उआकी छानबीन की गयी, जिसके बाद गांव के समीप ही खेत में उनकी बेटी का शव मिला.

वहीं, इस मामले में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी का कहना है कि, देर शाम घर से निकली लड़की वापस घर नहीं लौटी. पिता द्वारा खोजबीन की गयी थी, जिसके बाद मक्के के खेत से डेड बॉडी बरामद हुआ है. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले का विभिन्न एंगल पर अनुसंधान किया जा रहा है. साथ ही पुलिस हत्या की वजह की तलाश में जुट गयी है. वहीं, वृद्ध लाचार पिता ने पुलिस से इन्साफ की गुहार लगायी है.

                                                                                                                    कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.