पेड़ से लटके मिले दो युवतियों के शव
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: सिमडेगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित अरानी गांव में पेड़ से लटका दो युवतियों का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया है। ग्रामीणों ने सुबह पेड़ से लटका शव देखा, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते हैं सदर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक ही रस्सी से दोनों के गले में फंदा लगा हुआ था। मृतकों की पहचान श्रद्धा सू नंदिनी सोरेन और सू नंदनी बागे के रूप में की गयी है। श्रद्धा 9वीं और नंदनी बागे 12वीं में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। सिमडेगा एसपी संजीव कुमार ने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। लेकिन, लोगों का कहना है कि अगर आत्महत्या है तो दो एक साथ एक ही रस्सी से कैसे लटकेगी।
Comments are closed.