City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : मानवता हुई शर्मसार, एक युवक की पिटाई कर उसे घंटों लोगों ने बांध कर रखा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करती है एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ कर हाथ पैर बांधकर पहले जमकर पिटाई की और फिर उसे लगातार घंटों खंभे में बांधकर रखा. मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास वार्ड 26 की है. बताया जा रहा है कि पन्हास निवासी संजीव सिंह एवं उनके परिवार के सभी सदस्य पड़ोस में हो रहे एक समारोह में शरीक होने के लिए गए थे.

इसी का फायदा चोरों ने उठाकर उनके घर से ग्रील एवं मोटर की चोरी कर ली. लेकिन, आज सुबह जैसे ही संजीव सिंह अपने घर पर पहुंचे तो उन्होंने बाघा निवासी मोनू कुमार को ग्रील लदा ठेला रिक्शा से भागते देखा. तब लोगों ने मोनू कुमार को पकड़कर खंभे में बांध दिया एवं उसकी पिटाई शुरू कर दी.

खास बात यह है कि लोहिया नगर एवं मुफस्सिल थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना की भनक तक पुलिस को नहीं लगी. गनीमत यह रही कि किसी तरह चोर की जान बच गई. आरोपी मोनू कुमार के अनुसार 3 लड़कों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था और उसे सिर्फ 100 का भाड़ा कह कर ठेला लाने के लिए कहा था. लेकिन, सामान ले ले जाते वक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया.

                                                                                                                                         बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.