बेगूसराय में हैवानियत की हदें पार, चोरी के आरोप में पहले मजदूर की पिटाई, फिर जिंदा जलाया
सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में हैवानियत की साारी हदें पार हो गई, जब चोरी के आरोप में एक मजदूर की न सिर्फ पिटाई की गई बल्कि उसे जिंदा जला दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के लहड़पुर ताजपुर गांव कि है। बताया जाता है कि बेगूसराय पावर हाउस चौक निवासी 20 वर्षीय छोटू कुमार ताजपुर गांव निवासी रामबाबू सिंह के यहां दो माह से मजदूर के रूप में काम करता था। मृतक की मां का आरोप है, कि रामबाबू के भाई केदार सिंह और नाथू सिंह ने सरसों चोरी का आरोप लगाया उसके बाद रविवार की रात उसकी पकड़कर जमकर पिटाई की और सोमवार की अहले सुबह उसे जिंदा जला दिया।
गंभीर रूप घायल छोटू को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया जहां देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मां का आरोप है कि केदार सिंह और नाटो सिंह ने सरसों चोरी के आरोप में उसकी पिटाई कर जिंदा जलाकर हत्या कर दी है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। भगवानपुर थाना पुलिस ने कहा कि परिजनों के द्वारा जो लिख कर दिया जायेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
बेगूसराय से सुमित कुमार की रिपोर्ट
Comments are closed.