City Post Live
NEWS 24x7

मंत्री नितिन नवीन की मां का दिल्ली एम्स में निधन, शोक संवेदनाओं का लगा तांता

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की मां और जेपी आंदोलन के सेनानी नवीन किशोर सिन्हा की पत्नी मीरा सिन्हा का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

दिल्ली एम्स में मीरा सिन्हा ने आखिरी सांस ली। पिछले फरवरी माह से वे बीमार चल रही थी। एम्स में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, उनकी बहू, उनका पोता, उनकी दोनो बेटियां और दोनों दामाद मौजूद थे। मीरा सिन्हा का अंतिम संस्कार दीघा के जनार्दन घाट पर 31 मार्च को किया जाएगा।

आज पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन अपनी मां का पार्थिव शरीर लेकर 2:30 बजे पटना पहुंच रहे है। अंतिम दर्शन के लिए उनके शव को नितिन नवीन के सरकारी आवास बंदर बगीचा में रखा जाएगा।

पथ निर्माण मंत्री की मां के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार ने शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर सिन्हा और रेणु देवी, स्वास्थय मंत्री मंगल पांडेय, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, प्रभारी भूपेंद्र यादव ने नितिन नवीन से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.