City Post Live
NEWS 24x7

CM नीतीश के कार्यक्रम में मीडिया कवरेज पर रोक, 10 किलोमीटर पहले रोका गया

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम के कवरेज पर रोक लगा दी गयी है। प्रशासन के द्वारा ये रोक लगायी गयी है। नालंदा में सीएम के कार्यक्रम में मीडिया के कवरेज पर रोक लगाया गया है। 10 किलोमीटर पहले ही गाड़ी को रोक दिया गया है। आपको बता दें कि नेचर सफारी राजगीर में सीएम का कार्यक्रम हैं ।नीतीश कुमार नये बने ग्लास ब्रिज का जायजा लेने पहुंचे हैं। सातवीं बार बिहार के बागडोर संभालने के 16 दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां का दौरा कर निरीक्षण किया था। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है।

बता दें कि पांच पहाड़ियों से घिरी बिहार के राजगीर में ग्लास ब्रिज बन कर तैयार हो गया है. इसे नये साल में पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। चीन की तरह पर्यटकों के लिए तैयार हुआ बिहार का पहला ग्लास ब्रिज (85 फुट लंबाई , 06 फुट चौड़ाई) अभी से ही लोगों का मन मोह रहा है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में जाड़े के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस बार उन्हें यहां अलग ही रोमांच का अनुभव होगा। यहां के घने जंगलों में नेचर सफारी ( 500 एकड़ में) बनाया जा रहा है। ग्लास स्काइ ब्रिज, पूरी तरह से शीशा और स्टील के फ्रेम से बना है।

250 फुट की ऊंचाई पर बने इस ट्रांसपैरेंट ब्रिज पर चलना रोमांचकारी अनुभव होगा. इस पर चलते हुए लोग खुद को हवा में तैरता हुआ महसूस करेंगे। इस ब्रिज को चीन के हेबई प्रांत के एस्ट तैहांग में बने स्काइ वॉक के तर्ज पर बनाया गया है। यह बिहार का पहला और देश का दूसरा ब्रिज है। देश का पहला ग्लास स्काइ ब्रिज सिक्किम के पोलिंग में है। उम्मीद है कि नये साल के मार्च तक यह आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा।

इस ग्लास ब्रिज को चीन में बने 120 मीटर ऊंचे कांच के पुल की तर्ज पर बनाया गया है। इस पुल पर चलते हुए आप अपने कदमों के नीचे की धरती को भी आसानी से देख पाएंगे। बता दें कि नये साल में बिहार को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। राजगीर में वेणुबन के अंतगर्त जू सफारी और नेचर सफारी का शुभांरभ होगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.