City Post Live
NEWS 24x7

बिहार सरकार बाढ़ में बर्बाद फसल की क्षतिपूर्ति जल्द देगी किसानों को, सीएम के निर्देश पर तैयारी तेज

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ रही है। उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने तांडव मचाया है। उत्तर बिहार की सभी नदियां उफान पर हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। इस बीच अब सूबे के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि जल्द ही बाढ़ ग्रस्त इलाकों के सर्वेक्षण के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

बिहार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण खुद सीएम नीतीश कुमार ने भी किया है और उन्हें भी अनुमान है कि किसानों को फसल का नुकसान हुआ है। संबंधित जिलों के डीएम से इसे लेकर बात भी हुई है और स्थिति का जायजा भी लिया गया है। सीएम भी चाहते है कि किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति जल्द दी जाए और इसको लेकर विभाग काम कर रहा है। जल्द ही किसानों को राशि दी जाएगी।

आपको बता दें कि उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, झंझारपुर, मधुबनी, अररिया सहित कई जिलों में बाढ़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।उत्तर बिहार के नदी जल ग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। उसके कारण ही कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.