City Post Live
NEWS 24x7

विवेक सिंह के फरमान से हडकंप, काम करिए या फिर लीजिये वीआरएस.

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

विवेक सिंह के फरमान से हडकंप, काम करिए या फिर लीजिये वीआरएस.

सिटी पोस्ट लाइव : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हडकंप मचा हुआ है. ये हडकंप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक विवेक कुमार सिंह के तेवर को लेकर मचा हुआ है.अपर मुख्य सचिव विवेक विवेक कुमार सिंह ने अपने मातहत अधिकारियों को साफ साफ कह दिया है कि काम कीजिए या फिर वीआरएस लेकर घर जाइए.राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक विवेक कुमार सिंह ने भू सर्वेक्षण कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दे दी है.

सूत्रों के अनुसार विवेक कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि अगर समय सीमा के अंदर जमीन से जुड़े समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो समझ लीजिए वीआरएस देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. अगर अच्छा काम कीजिएगा तो पुरस्कृत भी किया जाएगा.गौरतलब है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रमुख सचिव विवेक कुमार सिंह बुधवार की देर शाम सर्वे की समीक्षा कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने बैठक में यह चेतावनी अपने मातहत कर्मचारियों को दी.

उन्होंने कहा की सर्वे का मूल्यांकन और कर्मचारियों के काम का मूल्यांकन दोनों प्रतिदिन होगा. उन्होंने कहा है कि प्रत्येक अमीन को प्रतिदिन कम से कम 100 प्लॉटों का निपटारा करना होगा. कानूनगो और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी तेजी से सुनवाई करें वरना उनकी खैर नहीं. अनिश्चितकाल तक सुनवाई करने वाली प्रक्रिया से बचिए.विवेक कुमार सिंह ने अधिकारियों को सावधान करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जरूरत नहीं जो आंकड़ों की बदौलत परिणाम पेश करते हैं.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.