City Post Live
NEWS 24x7

पछुआ हवा से गिरा तापमान, बढ़ेगी बिहार में ठंड.

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में पिछले तीन दिनों से पछुआ हवा 15-20 किमी प्रतिघंटा के रफ़्तार से बह रही है.कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. फरवरी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है.पटना समेत प्रदेश में पछुआ हवा की रफ्तार में तेजी आने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है. दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा की गति अधिक होने के कारण ठंड का प्रभाव बना हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ सकती है.

राजधानी समेत प्रदेश के 23 जिलों के अधिकतम तापमान और 10 जिलों के न्यूनतम तापमान में कमी आई है. पछुआ हवा में तेजी के कारण पटना का अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई. यह 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.पटना का न्यूनतम तापमन 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में चार से छह से डिग्री की गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है. प्रदेश के उत्तरी भाग के अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले के एक या दो स्थान पर सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा. अन्य भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फरवरी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है. जनवरी महीने में प्रदेश का सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस भागलपुर में दर्ज किया गया. जाड़े में सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ जनवरी को गया में 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा. जनवरी महीने में प्रदेश में 13 दिनों तक शीत दिवस की स्थिति बनी रही.आठ दिनों तक शीतलहर का प्रभाव बना रहा था.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.