City Post Live
NEWS 24x7

सोरेन परिवार ने झारखंड में आदिवासियों को सिर्फ ठगने का काम किया है: लुईस मरांडी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सोरेन परिवार ने झारखंड में आदिवासियों को सिर्फ ठगने का काम किया है: लुईस मरांडी
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार ने झारखंड में आदिवासियों को सिर्फ ठगने का काम किया है। उन्होंने ना सिर्फ संथाल बल्कि छोटानागपुर क्षेत्र में भी झारखंडियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। मरांडी ने शनिवार को कहा कि सोरेन परिवार ने सत्ता में रहते संथाल में कभी झांका नहीं। इन्होंने संथाल को अपने हाल पर छोड़ दिया। आज अगर संथाल  में सड़क, पुल, बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंची है तो वह भाजपा सरकार के पिछले पांच सालों के कार्यों की वजह से है। अगर भाजपा की सरकार ना होती तो अब भी संथाल वैसा ही पिछड़ा इलाका होता। मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार ने जल, जंगल, जमीन और विस्थापन जैसे मुद्दों के साथ आदिवासी समाज के ध्रुवीकरण की कोशिश की। बाहरी-भीतरी का खौफ दिखाकर झारखंड को बांटने की कोशिश की। कभी झारखंड या आदिवासियों का विकास नहीं किया। इनका काम क्या रहा। यहां की जमीनें हड़पीं। करोड़ों की संपत्ति बनाई। मुंबई के ठेकेदारों के हाथों यहां का बालू तक बेच डाला और ये लोग बात करते हैं झारखंड की। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि सत्ता में रहते झारखंडियों के लिए क्या किया। कितने लोगों को नौकरी दी। कितने विस्थापितों को बसाया। संथाल में विकास के लिए क्या किया। क्या यह सच नहीं कि  सोरेन परिवार ने खुद ही सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीनें हड़पी। अगर हेमंत सोरेन और उनके परिवार के पास इन सवालों के जवाब नहीं है तो उन्हें कोई नैतिक हक नहीं बनता कि वे झारखंडियों या आदिवासियों की बात करें।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.