City Post Live
NEWS 24x7

इटखोरी महोत्सव से प्रेरित होकर  की थी रजरप्पा महोत्सव की शुरुआत : जयंत सिंहा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

इटखोरी महोत्सव से प्रेरित होकर  की थी रजरप्पा महोत्सव की शुरुआत : जयंत सिंहा

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इटखोरी महोत्सव से प्रेरित होकर रजरप्पा महोत्सव की शुरुआत की गई थी। आज इस महोत्सव के माध्यम से रजरप्पा को देश ही नहीं, विश्व में प्रसारित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रजरप्पा महोत्सव सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि एक महापर्व है, जिसके माध्यम से हम माँ छिन्नमस्तिका के प्रति अपनी आस्था और कृतज्ञता को प्रकट करते हैं। आस्था, उमंग, प्रकृति व भक्ति के अनूठे संगम, इस महोत्सव का आज विराट रूप देख अपार हर्ष होता है। विभिन्न कोनों से हज़ारों लोग इस महोत्सव का आनंद लेने आते हैं। देश-विदेश के कलाकार अपनी मनहर प्रस्तुति से इस आयोजन को यादगार बना देते हैं। रजरप्पा महोत्सव झारखंड में पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस वर्ष यहां ‘झारखंड में पर्यटन का विकास/संभावनाएं’, ‘धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन‘ विषय पर सेमिनार भी आयोजित किया गया। हर बार की तरह इस बार भी यह महोत्सव बेहद कामयाब व यादगार रहा। जयंत सिन्हा ने रजरप्पा महोत्सव को सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति के सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं, रामगढ़ प्रशासन व महोत्सव में प्रस्तुति देने आये सभी कलाकारों का हार्दिक आभार दिया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.