बारिश ने राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में बढ़ाई ठंड
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में हो रही बारिश ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। बारिश की वजह से लोग अपने अपने घरों में दुबके नजर आए। इधर बुधवार की सुबह से ही राजधानी में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। जिससे रोजमर्रा का काम करने वाले लोगों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी। मौसम विभाग ने आशंका जतायी है कि 11 से लेकर 15 मार्च तक राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने यह भी आशंका जतायी है कि 15 मार्च तक राज्य के रांची, बोकारो, गुमला, पलामू, चतरा, देवघर, धनबाद आदि जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान यहां वज्रपात भी हो सकता है। बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Comments are closed.