झारखंड विस चुनाव : झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 41 सीटों पर आगे, भाजपा 29 पर
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के अभीतक के रुझानों में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो गई है। विपक्षी गठबंधन 42 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा 29, आजसू 5, झाविमो 4 और अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि झामुमो के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से 5,319 वोटों से आगे है जबकि दुमका सीट से 5,381 वोटों से पीछे चल रहे हैं। दुमका में भाजपा की डॉ. लुईस मरांडी बढ़त बनायी हुई हैं। रुझानों के मुताबिक विपक्षी गठबंधन बहुमत के करीब दिखाई दे रहा है। आज यहां 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था की गई है।
Comments are closed.