City Post Live
NEWS 24x7

तेजस्वी के लाल’टेन’ फॉर्मूले पर जेडीयू का हमला, अनोखे अंदाज में बतायी वादों की हकीकत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लाल’टेन’ फॉर्मूले पर जेडीयू ने तगड़ा हमला बोला है। पार्टी ने तेजस्वी यादव के वादों का हवा निकालते हुए बिल्कुल वादों की हकीकत गिनायी है। पार्टी प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि जनता है ये सब जानती है। जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने तेजस्वी यादव के दस वादों के आगे अपने तरफ़ से कटाक्ष करते हुए जो लिखा है वो भी बेहद दिलचस्प है। निखिल मंडल ने बताया कि जनता को सब पता है कि बिहार में जब उन्हें 15 साल राज करने को मिला था तब इन लोगों ने क्या किया था। आज ये फिर से झूठा वादा कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं, लेकिन जनता सब जानती है।निखिल मंडल ने इन दस वादों की असलियत बताई है।

निखिल मंडल ने तेजस्वी यादव के वादों को अपने अंदाज में कुछ यूं गढ़ा। उनके मुताबिक कृषि – कृषि योग्य जमीन लिखवाना, उद्योग – अपहरण, स्वास्थ्य – तेजप्रताप ने बिहार के स्वास्थ विभाग को बिगाड़ा, शिक्षा – 9वीं फेल, कंस्ट्रक्शन – बिहार का सबसे बड़ा मॉल, तकनीकीकरण – ट्विटर बॉय, इंफ्रास्ट्रक्टचर -मॉल, माल , जमीन, जायदाद हथियाना, विद्युतीकरण – 2020 में लालटेन जलाना, कानून -ठेंगे पर, खेल – जंगलराज बताया है। आगे लिखा है कि बेहतर बनाएंगे सिर्फ अपना परिवार, मौका दो करेंगे ऊपर लिखे काम।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर जारी की है और पार्टी के विकास का लालTEN फॉर्मूला इजाद किया है। तेजस्वी यादव ने राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन( लाल TEN ) का बिल्कुल ही अनोखे अंदाज में जिक्र किया है। उन्होंने लालटेन के जरिए ही बिहार की जनता से दस वादे भी किये हैं जो वो चुनाव जीतने के बाद बिहार के विकास के लिए करेंगे। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए लालTEN के हवाले से जो 10 वादे किये हैं उसमें राज्य में कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, कंस्ट्रक्शन, तकनीकीकरण, इंफ़्रास्ट्रकचर, विद्युतीकरण, कानून और खेल के विकास का वादा शामिल है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव लगातार इस कोशिश में हैं कि बिहार की जनता को ये मैसेज दे सके कि उनके माता पिता के मुख्यमंत्री रहते विकास को लेकर जो भी सवाल उनके विरोधी उठाते रहे हों लेकिन अगर उन्हें बिहार की जनता मौका देगी तो वो बिहार में विकास के लिए वो काम करेंगे। तेजस्वी अगर सत्ता में आते हैं तो वो क्या कुछ करेंगे, इसका रोड मैप लगातार वो जनता के बीच पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.