City Post Live
NEWS 24x7

सरकार पर पूर्ण भरोसा रखें, आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : हेमन्त सोरेन

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंडवासी सरकार पर पूर्ण भरोसा रखें,आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता :हेमन्त सोरेन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में पांच हजार से अधिक दीदी किचन, थानों में संचालित रसोई, दाल भात योजना और स्वंय सेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंद पर्याप्त भोजन ग्रहण कर रहें हैं। सुरेंद्र ने यहां बुधवार को ट्वीट कर कहा राज्य के बाहर लॉकडाउन में फंसे हर झारखण्ड वासी तक आवश्यक मदद पहुंचाई जा रही है। राज्य भर में लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन मिल रहा है। विभिन्न राज्यों में फंसे करीब 7 लाख लोगों को भी निःशुल्क सूखा राशन एवं गर्म खाना भोजन उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है। आप अपने सरकार पर पूरा भरोसा रखें। अफवाहों पर कदापि ध्यान ना दें। सोरेन ने कहा कि ऐसी आपदा इससे पूर्व हम में से किसी ने नहीं देखी है। बावजूद वर्तमान सरकार पूरी मुस्तैदी से राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरी कार्य कर रही है।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.