City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत की शिकायतवाद पर टली सुनवाई, फेसबुक और टि्वटर को बनाया गया है अभियुक्त

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में दर्ज शिकायतवाद मामले पर शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सब जज वन वैशाली श्रीवास्तव की अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तिथि 5 सितंबर निर्धारित की है। इससे पहले 5 अगस्त को सुनवाई होनी थी इसे टाल कर 22 अगस्त किया गया था। न्यायालय सूत्रों ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से सुनवाई नहीं हो पायी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे पर अदालत में मुकदमा दर्ज करवाया था। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स के अलावा मीडिया में भी निशिकांत दुबे के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें कही गई थी।
इसके अलावा कई गंभीर आरोप भी लगाए गए थे । उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं और इन आरोपों का जवाब अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निशिकांत दुबे के खिलाफ 4 अगस्त को रांची सिविल कोर्ट में शिकायत वाद संख्या 151/ 20 दर्ज कराया था। सीएम ने मामले में सांसद के साथ- साथ फेसबुक और ट्विटर को पार्टी बनाया था। तीनों पर 100-100 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया गया था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.