‘कुशवाहा’ के इस्तीफे पर कांग्रेस का बयान-‘प्रजातंत्र के लिए हानिकारक हैं मोदी
सिटी पोस्ट लाइवः रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के इस्तीफे का कांग्रेस ने स्वागत किया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का एक ट्वीट सामने आया है जिसमंे उन्होंने लिखा है कि ‘भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने खोली निरंकुश शासन की पोल! मोदी जी प्रजातंत्र के लिए हानिकारक हैं। मोदी जी ने कैबिनेट प्रणाली को पांव तले रौंदा एव एजेंसियों को बदले की भावना से अपने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया।’ जाहिर उपेन्द्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद विपक्षी खेमें में खुशी की लहर है। पहले भी महागठबंधन खेमे से उन्हें आॅफर मिलते रहे हैं। कुशवाहा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आया है.
भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुश्वाहा ने खोली निरंकुश शासन की पोल!
मोदी जी प्रजातंत्र के लिये हानिकारक है।
इस पत्र में बताया कि मोदी जी ने कैबिनेट प्रणाली को पाँव तले रौंदा व एजेंसियों को बदले की भावना से अपने राजनैतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल किया है। pic.twitter.com/ZEUydsGn2b
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) December 10, 2018
कुशवाहा के इस कदम से बिहार में राजनीतिक समीकरण पर असर पड़ सकता है. राजनीतिक लिहाज से आज बड़ा दिन रहा। बिहार में लंबे वक्त से चला आ रहा पाॅलिटकल ड्रामा आज अपने क्लाइमेक्स के साथ खत्म हो गया। न सिर्फ उपेन्द्र कुशवाहा ने आज केन्द्रीय मंत्री मंडल से इस्तीफा दिया बल्कि बिहार सरकार और केन्द्र सरकार पर निशाना भी साधा। उपेन्द्र कुशवाहा ने पीएम के बारे में कहा कि पीएम वायदों पर खरे नहीं उतरे, उन्होंने निराश किया। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार पहले जहां था आज भी वहीं है। लगातार घटनाएं हो रही है।
बहरहाल अब उपेन्द्र कुशवाहा के महागठबंधन में जाने के कयास हैं। सिटी पोस्ट लाइव को सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक महागठबंधन से ‘कुशवाहा’ की दोस्ती का प्लाॅट तैयार कर लिया गया है। लालू यादव ने महागठबंधन में कुशवाहा की एंट्री को हरी झंडी दे दी है। लेकिन तस्वीर पूरी तरह साफ होने में अभी कुछ वक्त लग सकता है।
Comments are closed.