City Post Live
NEWS 24x7

CM नीतीश कुमार ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, बिहारवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : सीएम  नीतीश कुमार ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया है। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस में परिवार के साथ छठ पूजा की। मुख्यमंत्री की भाभी छठ व्रत करती हैं। उन्होंने इस बार भी छठ पर्व किया।

सुबह के अर्घ्य के पहले सीएम आवास परिसर में बने छोटे तालाब में उन्होंने शुक्रवार की शाम पहला अर्घ्य दिया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने परंपरागत रूप से जल देकर अर्ध्य दिया।

इससे पहले खरना के मौक़े पर भी नीतीश कुमार अपने आवास पर पुत्र निशांत के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सचेत रहने की अपील भी की थी। सीएम नीतीश के आवास पर भी कोरोना के चलते सभी एहतियात बरती जा रही है।

नीतीश कुमार ने कहा कि लोक आस्था का यह महान पर्व आत्म अनुशासन का पर्व है जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि एवं निर्मल मन से अस्ताचल एवं उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्होंने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख एवं समृद्धि की कामना की और इस महापर्व को प्रेम एवं सद्भाव से मनाने की अपील की।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई थी। 21 नवंबर शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा सम्पन्न हो गयी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.