सिटी पोस्ट लाइव : बिहार की सियासत तेजी से करवट लेती दिख रही है। बिहार के सीएम के तौर पर तेजस्वी यादव की ताजपोशी एग्जिट पोल के मुताबिक तय होती दिख रही है। कल नतीजे आने वाले हैं लेकिन आज तेजस्वी यादव के बर्थडे पर लालू-राबड़ी आवास पर पूरी गहमागहमी दिख रही है। इस बीच तेजस्वी को एक खास विश मिला है।
चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को ट्वीट कर लिखा है कि “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने मे कामयाब रहे। आज आप का जन्मदिन है, भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो।”
जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने मे कामयाब रहे।आज आप का जन्मदिन है भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो।@yadavtejashwi
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 9, 2020
वहीं नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ इसका जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को ‘धन्यवाद भाई’ कहते हुए शक्रिया अदा किया है।
धन्यवाद भाई https://t.co/gy0GSoghVz
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 9, 2020
वैसे तो तेजस्वी यादव को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लेकिन चिराग पासवान ने जिस अंदाज में उन्हें बधाई दी है। कयास ये लगने लगे हैं कि कही न कही दोनों करीब आ रहे हैं। इससे पहले भी चुनावी मैदान में कई तेजस्वी यादव ने इशारों में चिराग पासवान को महागठबंधन आने का न्योता भी दिया था। हालांकि चिराग पासवान पूरे चुनाव में खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताते रहे और तेजस्वी पर निशाना साधने से नहीं चूंके। लेकिन चिराग के निशाने पर सीधे तौर पर केवल और केवल नीतीश कुमार ही थे। और कही न कही चिराग के विरोध ने तेजस्वी का काम जरूर आसान कर दिया।
Comments are closed.