City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने लातेहार के चंदवा नगर मंदिर में की पूजा-अर्चना

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मेदिनीनगर :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को लातेहार जिले के चंदवा नगर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने झारखंड की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के साथ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री श्री बादल, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा मांझी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह चेरो, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआईजी, पलामू राजकुमार लाकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

इसके पूर्व मुख्यमंत्री को चंदवा के पुलिस पिकेट मैदान में निर्मित अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लाकड़ा, लातेहार के अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.