City Post Live
NEWS 24x7

बांका में चांदन जलाशय परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

“उन्नयन बांका” का मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

बांका में चांदन जलाशय परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बांका जिले के कटोरिया अंचल स्थित चांदन जलाशय परियोजना की संरचना का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जलाशय की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चांदन जलाशय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष जल संसाधन विभाग द्वारा चांदन जलाशय परियोजना के बारे में संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें चांदन जलाशय की ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं वर्तमान संरचना के साथ-साथ उसके क्षेत्रफल, जल की स्थिति, गाद की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गाद के उड़ाही कार्य के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भी बनाई जाए, जिसमें एनआईटी पटना के विशेषज्ञ, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर भी रहें। इन सब चीजों के लिए पहले सर्वेक्षण करवाने के साथ सील्ट का भी सदुपयोग किया जाये. सीएम ने कहा कि इस डैम की सिंचाई व्यवस्था को फिर से बहाल करने की जरुरत है। बांका के जिलाधिकारी  कुंदन कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए “उन्नयन बांका” का मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें शिक्षा की विस्तार दक्षता, रोजगारपरकता के बारे में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गयी। ‘मेरा विद्यालय’ एप्प के बारे में बताया गया, जिसमें देश के किसी कोने से कहीं से पढ़ाई की जा सकती है। जिलाधिकारी ने बांका में शिक्षा के क्षेत्र में अब तक जो प्रगति हुई है, उसकी भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग से संपर्क कर इसको बिहार में कैसे कार्यान्वित किया जाए, इस पर काम करने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने उद्यमिता के लिए 100 घंटे की ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले छह लोगों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री को दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु इस ऐतिहासिक कदम के लिए “बढ़ती बेटियां, बढ़ता बिहार” नाम की एक पेंटिंग जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के द्वारा भेंट की गई।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.