City Post Live
NEWS 24x7

तीसरी लहर से निपटने के इंतजाम किये जा रहे हैं: मुख्यमंत्री

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की देशव्यापी दूसरी लहर के बीच ही झारखंड सरकार संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम में जुटी है। हेमंत सोरेन शुक्रवार को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत पैतृक गांव नेमरा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जानते है कि झारखंड प्रचुर खनिज संपदा से परिपूर्ण है, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी है।  इसके बावजूद प्रदेश में कोरोना से जंग लड़ने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि पहली और दूसरी लहर के दौरान भी आपदा विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने काफी मशक्कत कर अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था की। लाखों लोगों की जान बचाई गई है। कोरोना के दौर में प्रदेश में संसाधनों की बात करें तो इसकी कमी है लेकिन अस्पतालों में मरीजों को इसकी कमी महसूस नहीं होने दी गई है। अभी तीसरी लहर की बात चल रही है। इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर जिले में ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता हो इसको लेकर विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद है।

 

प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार अपनी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने में झारखंड ने अभी तक काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। अन्य प्रदेशों की तुलना में यहां मरीजों की संख्या और मरने वालों की संख्या काफी कम है। आगे भी इस बीमारी से लड़ने के लिए सभी स्तर पर पुख्ता इंतजाम होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए टेस्टिंग बहुत जारी है, राज्य सरकार की ओर से कई अत्याधुनिक जांच मशीनें मंगायी जा रही हैं, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक जांच सुनिश्चित की जाएगी।

 

हेमंत सोरेन चचेरी बहन की सगाई में हुए शामिल
इससे पहले हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में चचेरी बहन रेखा सोरेन की सगाई में शामिल हुए। शुक्रवार की शाम जब वह अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों के साथ-साथ अपने रिश्तेदारों से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज उनके घर में खुशी का माहौल है। बहन की शादी एक बड़ा पारिवारिक दायित्व है। इसका निर्वहन करना जरूरी है। इस कार्यक्रम में उनके सभी रिश्तेदार शामिल हुए हैं। इस खुशी में वे सबसे मिल भी रहे हैं।

 

जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके पैतृक गांव में जिला प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया इस मौके पर डीसी माधवी मिश्रा, एसपी प्रभात कुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर संजीव कुमार मिश्रा, एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, सार्जेंट मेजर मंसू गोप आदि शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.