City Post Live
NEWS 24x7

जयमाला होने के बाद दूल्हा किया शादी से इंकार आयी प्रेमिका की याद दूल्हा के परिजनों को बनया गया बंधक |

After Jaymala, the bridegroom refused to marry, the memory of the girlfriend was made hostage to the family members of the groom.

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव – मोतिहारी से एक मामला सामने आया हैं प्रेमिका के लिए मंडप छोड़ भगा दूल्हा खबर मोतिहारी जिले  गायत्री नगर का है। जहा जयमाला होने के बाद दूल्हा स्टेज पर ही शादी करने से माना कर दिया दरअसल, बेतिया के योगापट्टी थाना के बेलनवा निवासी ब्रजकिशोर शुक्ला के छोटे बेटे सर्वेश शुक्ला की शादी 6 महीने पहले मोतिहारी के गायत्री नगर निवासी स्वर्गीय ओम पांडे की बेटी से तय हुई थी। शादी 10 जून को होनी थी। निर्धारित तिथि को बारात बेतिया के योगापट्टी से मोतिहारी पहुंच गई।

 

दूल्हा पक्ष के लोगो को बंधक बना लिए

दूल्हा समय अनुसार बरात लेकर घर पंहुचा जैयमाला होने के बाद अन्य कार्यक्रम शुरू ही होने जा रहा था की दूल्हा शादी करने मना कर दिया वही दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये और दूल्हा पक्ष के लोगो को बंधक बना लिए दुल्हन पक्ष के लोगो ने दूल्हा पक्ष के लोगो को बंधक बना कमरे में बंद कर दिया और सबका मोबाइल भी छीन लिया गया | वही दूल्हा मौका पाकर फरार हो गया शुक्रवार को ही गयी थी बरात अबतक वापस नही लौटी सबका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है | लड़की पक्ष के किसी आदमी ने ही दूल्हा के घर पर खबर दे -दी है

 

लड़का का किसी शादी शुदा महिला से सबंध है

बताते चले कि लड़की वालो का आरोप है कि लड़का का किसी महिला से अवैध सबंध था इसीलिए शादी से इंकार किया अभी तक लड़के वालो के तरफ से कोई बयान नहीं  आया है | वही गांव वालो का कहना है लड़का का किसी शादी शुदा महिला से सबंध है प्रेम करता है शादी के लिए पहले मान गया लेकिन बाद में शादी करने से मना करने लगा | दुल्हन पक्ष का कहना है कि 12 लाख रुपए नकद दिया गया था। साथ ही तकरीबन 7 से 8 लाख रुपए शादी में खर्च हो गया है। सबकुछ खर्च होने के बाद शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में जो भी खर्च लगा है वह पैसा लौटाए। बताया जा रहा है कि लड़के वाले पैसे के बदले लड़की के परिजनों को जमीन देने के लिए तैयार हैं। जिसकी रजिस्ट्री लड़की वालों के नाम से होगी। इसके बाद ही बंधक बने लोगों को छोड़ा जाएगा।

 

दोनों परिवार के 5-5 लोग बैठकर आपस में ही समझौता कर रहे हैं।

वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष विजय राय ने बताया, ‘जानकारी मिली कि शादी के विवाद को लेकर दूल्हे पक्ष को बंधक बनाया गया हैं। इसके बाद पुलिस टीम गई थी। दोनों पक्ष ने कहा कि शादी टूटने का मामला है, इसे लेकर आपस में बैठकर मामले का समाधान कर रहे हैं। बंधक बनाने वाली कोई बात नहीं है। दोनों परिवार के 5-5 लोग बैठकर आपस में ही समझौता कर रहे हैं। उन लोगों का कहना था कि शादी नहीं करनी है। इसलिए हमलोग आपस में बैठकर ही मामले का निपटारा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस वहां से वापस चली आई।’

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.