City Post Live
NEWS 24x7

राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में गूंजेगी कोल्हान की बेटियों के सुर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में गूंजेगी कोल्हान की बेटियों के सुर

सिटी पोस्ट लाइव : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता के द्वितीय चरण क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कोल्हान की बेटियां सब पर भारी पड़ी हैं। स्थानीय एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में संपन्न क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता का विजेता एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चाईबासा तोरसिंदरी बना। उसे 50 हजार रुपए तथा प्रमाण पत्र जिला के उप विकास आयुक्त बी महेश्वरी, एनईपी निदेशक रंजना मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ब्रज मोहन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। विजेता टीम गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। दूसरे स्थान पर साहिबगंज भोगनाडीह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एवं तीसरे स्थान पर दुमका काठीजोरिया एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तथा विशेष पुरस्कार लोहरदगा कुजरा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को प्राप्त हुआ इन्हें क्रमश 35, 25 एवं 10 हजार रुपए पुरस्कार के तौर पर दिए गए। वहीं लोहरदगा की अनिपा लकड़ा को डीडीसी में व्यक्तिगत तौर पर भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की। केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उपायुक्त अमित कुमार ने दीप जलाकर किया और उन्होंने इस मौके पर जनजातीय बच्चों को अपने अंदर आत्मविश्वास जगाने तथा एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी होने का गर्व की अनुभूति करने का मंत्र दिया। उनके अनुसार इस अनुभूति से ऊंचा स्थान को प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एपीओ अखिलेश कुमार एवं सहायक शिक्षक योगेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.