City Post Live
NEWS 24x7

हटिया स्टेशन के महिला प्रतीक्षालय में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन की रांची शाखा की ओर से गुरूवार को हटिया स्टेशन के द्वितीय श्रेणी महिला प्रतीक्षालय में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई। इसका उदघाटन सर्वो की अध्यक्ष वैशाली गुप्ता की उपस्थिति में हटिया स्टेशन की सहायक स्टेशन मास्टर रोहिता सबीना मिंज ने किया। इस मशीन में पांच रुपए का सिक्का डालने से दो सेनेटरी पैड मिलेंगे। सर्वो रांची द्वारा इससे पूर्व रांची स्टेशन पर भी यह वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इससे महिला यात्रियों को सुविधा होगी। मौके पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक सह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी नीरज कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वो रांची की उपाध्यक्ष   वंदना कुमार, वनलता सेठी, शोभना लोहकरे, दीपमाला, स्वाति, दीपा पटेल, पूर्णिमा हेमरोम समेत अन्य सदस्य उपस्थित थी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.