City Post Live
NEWS 24x7

परिणाम की समीक्षा होगी, गठबंधन सही समय व सही तरीके से नहीं हो पाया : सुबोधकांत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

परिणाम की समीक्षा होगी, गठबंधन सही समय व सही तरीके से नहीं हो पाया : सुबोधकांत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि पार्टी चुनाव परिणाम के साथ गठबंधन की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा है कि परिणाम पार्टी के अनुकूल नहीं है और इसके कारणों की तलाश जल्द होगी। रांची से चुनाव लड़े सुबोधकांत सहाय ने कहा कि गठबंधन की समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि गठबंधन सही समय पर और सही तरीके से नहीं हो पाया है, कांग्रेस की अगुवाई में बनी महागठबंधन लोकसभा चुनाव में मात्र 2 सीट जीत भाजपा के आगे धरासायी हो गयी, जिसके बाद अब कई तरह की बातें कांग्रेस के अंदरखाने हो रही है, 7 सीट पर चुनाव लड़ी कांग्रेस मात्र एक सीट जीत पाई है, जिसके बाद कांग्रेस जल्द अपनी हार की समीक्षा करेगी।समीक्षा में हार के कारणों ओर सहयोगी दलों से मिले सहयोग का भी आंकलन होगा।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर शाहदेव ने कहा है कि पार्टी के अनुकूल परिणाम नहीं आया है। रांची सीट पर चुनाव हारने के बाद सुबोधकांत सहाय ने भी कहा कि पार्टी को इस हार के कारणों का पता लगाना चाहिए।सुबोधकांत का कहना है कि जो गठबंधन बना उसमें देरी हुई और स्वरूप भी ठीक से नहीं उभर पाया इसलिए हर बिंदु की समीक्षा जरूरी है। लोकसभा चुनाव में एक सीट में मिली जीत और दो सीट पर मामूली अंतर से हारने के बाद कांग्रेस के अंदर जल्द भूचाल आ सकता है। इसको देखते हुए प्रदेश नेतृत्व इसको दबाने की कवायद शुरू करने वाला है। ऐसे में जब इस हार की समीक्षा होगी उस वक्त प्रदेश नेतृत्व पर भी सवाल उठेंगे, जो आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों को झटका दे सकता है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.