City Post Live
NEWS 24x7

बेटियां समाज की धरोहर, बेटियों के सम्मान की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : लुईस मरांडी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

बेटियां समाज की धरोहर, बेटियों के सम्मान की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : लुईस मरांडी

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला सशक्तिकरण को लेकर रविवार को परिसदन भवन में सामाजिक महिला पखवारा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी और विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मरांडी ने कहा कि बेटियां समाज की धरोहर होती हैं। बेटियों के मान-सम्मान की सुरक्षा की जिम्मेवारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति पर है। महिलाओं को चाहिए कि वे अपने हक और अधिकार के लिए आगे आयें। सरकार के स्तर से खासतौर पर महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। देश में पहली बार पीएम ने महिला सशक्तिकरण को देखते हुए भारत के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के मन की बात सुझाव के रूप में मांगा है। विशिष्ट अतिथि नप अध्यक्ष श्वेता झा ने कहा कि महिला सिर्फ किसी पार्टी या संगठन से जुड़ कर ही अपनी पहचान नहीं बना सकतीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से संघर्ष एवं प्रयास से भी अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं। खुद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सचमुच महिला सशक्तिकरण करना है, तो इसकी शुरुआत खुद से ही करनी होगी। महिलाएं आज भी रूढ़ीवादी व्यवस्था में जकड़ी हुई हैं। वंश के रूप में आज भी पुत्र को ही प्राथमिकता देने की मानसिकता है। महिलाओं को इस मानसिकता से बहार आना होगा। बेटा और बेटी में फर्क को जड़ से खत्म करना होगा। मोर्चा अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्ग, धर्म और समुदाय की महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए आगे आने की जरुरत है। इसी उद्देश्य के तहत दुमका नगर के अलग-अलग क्षेत्रो में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सुखद है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आयोजित पखवारा कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्तिथि सुनिश्चित की। कार्यक्रम में निवास मंडल, अमिता रक्षित, किरण तिवारी, प्रिया रक्षित, डॉ. चम्पक लता, नीतू झा, रेखा देवी, अन्नू ठाकुर, प्रतिमा देवी, सुनीता देवी, मोनिका दत्ता, सुक्ला दास, मंजू दास, सिंगहासिनी कुमारी, अरुणिमा नंदिता सेन, सोनी हेम्ब्रम आदि उपस्थित थीं। 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.