City Post Live
NEWS 24x7

ओडीएफ घोषित हुआ पूरा झारखंड, स्थापना दिवस समारोह में 2,318 लोगों को दी गई नौकरी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

ओडीएफ घोषित हुआ पूरा झारखंड, स्थापना दिवस समारोह में 2,318 लोगों को दी गई नौकरी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड 18 साल का हो गया है। यह देश-दुनिया में नाम कमा रहा है। सरकार बेहतर काम कर रही है। इस पर गर्व करना चाहिए। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में पूरे झारखंड को ओडीएफ घोषित किया गया। इसके साथ ही तीन जिले पूर्ण विद्युतीकृत घोषित हुए।
राज्य के 18वें स्थापना दिवस के मौके पर रांची के मोहराबादी मैदान भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस राजकीय समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष प्रो. दिनेश उरांव, खेल मंत्री अमर बाउरी मुख्य रूप से शामिल हुए। समारोह के दौरान राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं। 2,318 लोगों को नियुक्ति पत्र दिये गये।
1. पूरा झारखंड खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित हुआ। ओडीएफ से संबंधित कॉफी टेबल बुक का हुआ विमोचन।
2. लोहरदगा, देवघर और हजारीबाग जिले को पूर्ण विद्युतीकृत घोषित किया गया।
3. किसानों की खुशहाली के लिए कृषि पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इसका समापन ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट में होगा।
4. परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
5. 713 राज्य उप निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिये गये।
6. वाणिज्यकर विभाग के 20 अफसरों को मिले नियुक्ति पत्र।
7. 1,385 नव नियुक्त हाई स्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिये गये।
8. बैंकों द्वारा 2000 करोड़ रुपये के ऋण और परिसंपत्ति का वितरण।
9. जेएसएलपीएस के तहत सखी मंडल और लाभुकों के बीच 100 करोड़ रुपये का वितरण।
10. पशु गणना कार्य का शुभारंभ। गणना के लिए 1760 टेबलेट का वितरित।
11. किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना, वेदव्यास आवास योजना के तहत चेक सौंपे गये।
12. राज्य के कलाकारों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
13. झारखंड सम्मान से अलंकृत हुए राज्य के 10 रत्न। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करनेवाले 10 लोगों को प्रशस्ति पत्र, भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति और एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
14. झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के अंतर्गत विभिन्न विभागों के लगभग 1100 करोड़ के निर्माण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संयुक्त रूप से किया। इनमें 37 योजनाओं का शिलान्यास और 62 का उद्घाटन किया गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.