City Post Live
NEWS 24x7

देश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से महर्षि बाल्मिकी की जयंती मनायी गयी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

देश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से महर्षि बाल्मिकी की जयंती मनायी गयी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से शुक्रवार को महर्षि बाल्मिकी जयंती मनायी गयी। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सह पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश उपस्थित थे। मौके पर ब्रजमोहन राम ने कहा कि महर्षि बाल्मिकी द्वारा रचित रामायण का उद्देश्य था कि अनुसूचित जाति के लोगों के बीच भी शिक्षा पहुंचे। अनुसूचित जाति के लोग शिक्षित होकर ही अपने ज्ञान के दीपक से औरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। नीरज पासवान ने कहा कि ऋषियों में जो भी श्रेष्ठ हुए वे ऋषि कहलायें। बाल्मिकी का आगमन धर्म को स्थापित करने के लिए हुआ था। उन्होंने राम द्वारा रचित कथाओं को उनके जन्म से पहले रखकर यह प्रमाणित किया कि वे दिव्य द्रष्टा थे। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि रामायण एक ऐसा ग्रंथ है जिसके रचनाकार महर्षि बाल्मिकी द्वारा जाति में बांधना महापुरुषों के लिए संभव नहीं नहीं है। ये सबके पूजनीय गुरू थे। प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि बाल्मिकी जी का एक-एक शब्द आचरण में उतारने वाला है। आदर्श स्थापित करने वाला है। इस अवसर पर जवाहर पासवान, भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, युवराज पासवान, रमेश कुमार राम, दीपक कुमार बैठा आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.