City Post Live
NEWS 24x7

9 जनवरी से प्रारंभ पवित्र मिट्टी संग्रह कार्यक्रम की होगी शुरूआत : रामकुमार पहान

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

9 जनवरी से प्रारंभ पवित्र मिट्टी संग्रह कार्यक्रम की होगी शुरूआत : रामकुमार पहान

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पहान ने कहा कि नौ जनवरी से मोर्चा की ओर से पवित्र मिट्टी संग्रह कार्यक्रम की शुरूआत होगी। मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव से शहीद महापुरूषो के जन्मस्थली एवं सरना स्थलों से मिट्टी संग्रह करेंगे। पहान सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को पूरे प्रदेश से संग्रहित मिट्टी को भव्य जुलूस की शक्ल में रांची के सर्कुलर रोड स्थित पुराने जेल परिसर में बनने वाले संग्रहालय में रखा जायेगा। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। पहान ने कहा कि आदिवासी समाज की वर्षों से मांग थी कि झारखण्ड राज्य जनजाति आयोग का गठन हो। राज्य के सभी नामधारी दलों ने झारखंड के आदिवासी के नाम पर सिर्फ राजनीति किया। पहली बार रघुवर सरकार ने आदिवासियों को अधिकार एवं सम्मान देने के उद्देश्य से जनजाति आयोग का गठन कारने का निर्णय लिया है, जो स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने आदिवासी समाज की संस्कृति पूजा पद्धत्ति को अछून्न रखने वाले अगुवागण मानकी-मुंडा, पड़हा राजा, प्रधान, पुजार, कोटवार, पैनभोरा, मांझी बाबा को सम्मान राशि देने का काम किया है। पहान ने कहा कि आदिवासी बहुल खूंटी जिला में जगह-जगह फादर जॉन वेप्टिस्ट हॉफमैन की प्रतिमा लगाई जा रही है। ज्ञात हो कि ये वही व्यक्ति है जिसके खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा ने धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ाई किया था। भगवान बिरसा मुंडा ने लड़ाई के दौरान उनके ऊपर तीर मारा था लेकिन बाल-बाल बच गए। जिसके खिलाफ भगवान बिरसा ने लड़ाई लड़ी थी। उनकी मूर्ति स्थापित कर भगवान बिरसा का अपमान किया जा रहा है। मोर्चा इसकी कड़ी निंदा करता है। प्रेसवार्ता में में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक, आशेष बारला, अनु लकड़ा, ज्ञानेश्वर आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.