कोडरमा में महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चे को जन्म
सिटी पोस्ट लाइव : मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य पंचायत के पासवान टोला निवासी मेघन पासवान की पुत्री रिंकु देवी ने रविवार को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इसमें दो लड़की व एक लड़का है। तीनों बच्चे तंदुरुस्त हैं। मालूम हो कि रिंकू देवी की शादी 2001 में मरकच्चो प्रखंड के ही गिरी बरवाडीह निवासी प्रदीप पासवान से हुई थी। उसे पहले भी जुड़वा बच्चा हुआ था।
Comments are closed.